25 पैग़म्बर जिनका ज़िक्र क़ुरआन में है | 25 names of Prophets mentioned in the Quran in Hindi

25 Prophets mentioned in the Holy Quran

25 Prophets mentioned in the Holy Quran

पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल0) की एक हदीस के अनुसार अल्लाह द्वारा भेजे हुए पैगम्बरों की कुल संख्या लगभग 1,24,000 है।

एक मुसलमान की हैसियत से हम ईमानवालों को इन सभी पैग़म्बरों और रसूलों पर विश्वास करना चाहिए।

अल्लाह द्वारा मानवता का मार्गदर्शन पैग़म्बर हज़रत आदम (अलै0) से प्रारम्भ होकर पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल0) तक पूरा हुआ।

हमारे पैग़म्बर (मोहम्मद) जो कुछ उनपर उनके परवरदिगार की तरफ से नाज़िल किया गया है उस पर ईमान लाए और उनके (साथ) मोमिनीन भी (सबके) सब ख़ुदा और उसके फ़रिश्तों और उसकी किताबों और उसके रसूलों पर ईमान लाए (और कहते हैं कि) हम ख़ुदा के पैग़म्बरों में से किसी में तफ़रक़ा (अन्तर) नहीं करते और कहने लगे ऐ हमारे परवरदिगार हमने (तेरा इरशाद) सुना और हम आज्ञाकारी हो गये।

(कुरआन, 2:285)

कुरआन इनमें से सबसे अधिक महत्वपूर्ण 25 पैग़म्बरों के नामों का उल्लेख करता है।

अल्लाह के निम्नलिखित पैग़म्बरों का नाम कुरआन में आया है

  1. आदम अलैहिस्सलाम (Adam)
  2. इदरीस अलैहिस्सलाम (Enoch)
  3. नूह अलैहिस्सलाम (Noah)
  4. हूद अलैहिस्सलाम (Heber)
  5. सालेह अलैहिस्सलाम (Methusaleh)
  6. इब्राहीम अलैहिस्सलाम (Abraham)
  7. इस्माईल अलैहिस्सलाम (Ishmael)
  8. इस्हाक अलैहिस्सलाम (Isaac)
  9. लूत अलैहिस्सलाम (Lot)
  10. याकूब अलैहिस्सलाम (Jacob)
  11. यूसुफ अलैहिस्सलाम (Joseph)
  12. शोएब अलैहिस्सलाम (Jethro)
  13. अय्यूब अलैहिस्सलाम (Job)
  14. मूसा अलैहिस्सलाम (Moses)
  15. हारुन अलैहिस्सलाम (Aaron)
  16. जुल -किफ़्ल अलैहिस्सलाम (Ezekiel)
  17. दाऊद अलैहिस्सलाम (David)
  18. सुलेमान अलैहिस्सलाम (Solomon)
  19. इलियास अलैहिस्सलाम (Elias)
  20. अल-यास अलैहिस्सलाम (Elisha)
  21. यूनुस अलैहिस्सलाम (Jonah)
  22. ज़करिया अलैहिस्सलाम (Zachariah)
  23. याहया अलैहिस्सलाम (John)
  24. ईसा अलैहिस्सलाम (Jesus)
  25. मुहम्म्द सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (Muhammad PBUH)

Post a Comment